पीलीभीत: प्रभारी मंत्री के दरबार में दरोगा से परेशान भाजपा नेता बिफरे, ..बोले कोई सुनवाई नहीं !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। खुद पर दर्ज हुई रिपोर्ट को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग लेकर जिले के प्रभारी मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा नेता असंतुष्ट होकर बिफर पड़े। उन्होंने संगठन से लंबा समय से जुड़ा होने के बाद भी सुनवाई न होने की बात कहते हुए अनदेखी करने तक का आरोप लगा डाला। परिसर में मौजूद अफसर कर्मचारी भी उन्हें खफा देख अचंभित रह गए।

जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख रविवार दोपहर पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच भाजपा से नगर पंचायत बिलसंडा से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके नरेंद्र मोहन सक्सेना अपने ऊपर कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमे में निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाने के लिए पहुंचे। बताते हैं कि वह प्रभारी मंत्री से मिले भी लेकिन बाहर निकलते ही कुछ असंतुष्ट नजर आए। इसके बाद कक्ष से बाहर निकलते ही उनका दुखड़ा जुबां पर आ गया।

वह अपनी कहीं सुनवाई न होने की बात कह रहे थे। ये भी नाराजगी जताई कि लंबे समय से संगठन में होने के बाद भी उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।  इसे लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर की एक महिला की ओर से उन पर बिलसंडा थाने में 26 सितंबर 2025 को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जोकि पूरी तरह से फर्जी है। उनका कहना है कि मुकदमा वादी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। ऐसे में विवेचक दरोगा उन पर लगातार सुलह करने का दबाव बना रहा है। 

जबकि इससे पहले ही वह परिवाद न्यायालय में दर्ज करा चुके हैं।  दरोगा की ओर से धमकी भी दी जा रही है। राजनीति में होने के चलते उन पर पूर्व में मुकदमे दर्ज हो गए थे। जिनमें कईयों में फाइनल रिपोर्ट भी लग चुकी है। इसके बावजूद उन्हीं मुकदमों का हवाला देकर उनको गलत ठहराया जा रहा है।  उनका कहना है कि अगर वह गलत हैं और साक्ष्य हैं तो चार्जशीट दाखिल कर दी जाए। मगर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय हो। फिलहाल प्रभारी मंत्री ने एसपी को प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

पहले आपस में बैठकर करो बात..नहीं सुलझा तो देखेंगे
नगर पालिका पीलीभीत में सभासदों के बीच रार छिड़ी हुई है। दो गुट बन चुके हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एक गुट से 14 सभासद अपनी शिकायत लेकर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख के पास पहुंच गए।  वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी मौजूद थे।  नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार भी कक्ष में बुला लिए गए थे।  इस दौरान सभासदों ने पूर्व में की गई शिकायतों का हवाला दिया। उनका कहना था कि पहले से जांच चल रही है और फिर से करीब ढाई करोड़ के टेंडर कर दिए गए। इसमें भी उनके वार्ड में कोई काम नहीं मिला है। नेहरू पार्क की जांच लंबित होने के बावजूद उसे खोलने का भी मुद्दा रखा। इस पर प्रभारी मंत्री और जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले आप बैठकर पार्टी परिवार में बात करो। उसके बाद भी कुछ नहीं होता है, तो दिखवाते हैं। सभासदों का कहना था कि हर बार उनको

संबंधित समाचार