लखीमपुर खीरी: सीएम योगी ने की घोषणा...मुस्तफाबाद का नाम बदलकर होगा कबीरधाम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद का नाम बदलकर कबीरधाम किया जाएगा। सोमवार को कबीरधाम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश अपनी वैश्विक पहचान खो चुका था, लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को अपनी पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश की पहचान नहीं, कहां जा रहा है देश, वैश्विक पहचान खो चुका देश, लेकिन 2014 में मोदी प्रधान मंत्री बने और देश को अपनी पहचान मिली। मुख्यमंत्री ने यह बात कबीरधाम में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा अब देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अमेरिका, चीन और भारत ही इस सूची में रहेंगे बाकी देश नहीं। दुनिया में देश अपनी ताकत का एहसास करा रहा है। आयुष्मान योजना का लाभ देश के 50 करोड़ उठा रहे हैं। रसोई गैस, शौचालय, गल्ला आदि सरकारी योजनाओं का पिटारा खोल दिया गया।

संबंधित समाचार