प्रतीका रावल के पैर में लगी चोट, मिताली राज बोलीं- फिट न हुईं तो हरलीन करें पारी की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नवी मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का कहना है कि अगर सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टखने की चोट से उबरकर फिट नहीं हो पातीं, तो हरलीन देओल को स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करना चाहिए।

प्रतीका रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय दाहिने टखने में चोटिल हो गई थीं। मिताली ने जियोस्टार पर कहा, “अब सवाल यह है कि अगर प्रतीका 30 तारीख को फिट नहीं हुईं, तो स्मृति के साथ ओपनिंग कौन करेगा? पहला विकल्प हरलीन देओल हैं, जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करती हैं। वह जल्दी बल्लेबाजी के लिए आती हैं और नई गेंद का सामना करने में सहज हैं।”

प्रतीका के चोटिल होने के बाद भारत ने बांग्लादेश मैच में ऑलराउंडर अमनजोत कौर को ओपनिंग के लिए भेजा, जिस पर मिताली ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा, “हरलीन को स्मृति के साथ ओपनिंग का यह शानदार मौका था। अमनजोत को ओपनिंग भेजने का फैसला मेरी समझ से बाहर है। उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता था। उमा छेत्री ओपनर के रूप में दूसरा विकल्प हो सकती हैं।”

संबंधित समाचार