कुशीनगर : देर रात तक घूमने वालों का पता ठिकाना दर्ज करेगी पुलिस, जानें वजह...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। बिना वजह देर रात तक घूमने का शौक रखने वालों पर कुशीनगर पुलिस ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली हैं। पुलिस यहां रात 11 बजे के बाद सड़क पर पाये जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखेगी हालांकि नौकरी, रोजगार के सिलसिले में ऐसा करने वालों को परिचय-पत्र रखना होगा। 

पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त करने वाले पुलिसकर्मी नियमित रूप से रात 11 बजे के बाद घूमने वालों को रोक उनकी जांच पड़ताल करें। नाम, पता व देर रात तक घूमने का मकसद पूछ रजिस्टर में दर्ज करें। ताकि कौन किस उद्देश्य से कहां जा रहा इसकी जानकारी हो सके। 

वहीं परिवार के साथ घूमने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर सख्त हिदायत दी गई है। निर्देश है कि ऐसे लोगों से ज्यादा पूछताछ न की जाए। विभाग का मानना है कि इससे पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय सतर्क रहेंगे। वहीं रात में अपराध कारित करने की नीयत से घूमने वालों को समय रहते काबू किया जा सकेगा।

नई इस व्यवस्था में जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर गश्त करने वाले पुलिसकर्मी रात में घूमने वालों का नाम, पता, वाहन नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। रजिस्टर में दर्ज होने वाले नाम, पता व नंबर के अनुसार एसपी इस व्यवस्था का फीडबैक लेंगे। 

रजिस्टर में दर्ज कुछ नंबरों पर काल कर वे पुलिस टीम के व्यवहार की जानकारी लेंगे। ताकि पता चल सके कि जन सुरक्षा को लेकर शुरू की गई व्यवस्था नागरिकों के लिए परेशानी का कारण न बन जाए। थाना प्रभारी व सीओ भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान रजिस्टर चेक कर अपडेट लेंगे। ताकि मौके पर मौजूद टीम पर भी नजर रखी जा सके। 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि देर रात घूमने वाले लोगों का नाम, पता रजिस्टर में दर्ज होगा। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संभावित अपराध या असामान्य गतिविधि की जानकारी मिल सकेगी। घटना होने पर संदिग्धों को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। परिवार के साथ घूमने वालों को कोई परेशानी न हो पुलिसकर्मी इसका खास ध्यान रखेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा