Bareilly: सड़कें होंगी धूलमुक्त, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम शुरू करेंगे कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जल्द शहर की सड़कों से धूल नही उड़ेगी, जिसके लिए नगर निगम ने कवायद जारी कर दी है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को हरा-भरा बनाने के साथ ही चौराहों पर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने बैठक कर टेंडर प्रक्रिया आरंभ करने योजना बनाई है। इस नवीन कार्य योजना में सड़कों की नियमित सफाई के लिए आधुनिक मशीनें, विभाजन पट्टियों और पार्कों में पौधरोपण समेत अन्य कार्य प्रस्तावित हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वायु प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा कारण सड़कों में होने वाले गड्ढे और मौजूद मिट्टी है। इससे वाहनों के गुजरने पर हवा में प्रदूषण फैलाने वाले धूल के कण पहुंचते हैं, जिससे लोगों की सेहत के साथ ही शहर की सेहत पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों और प्रमुख बाजारों में सड़क व फुटपाथ सुधार, ग्रीन बेल्ट विकसित करने के साथ पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। 

नगर निगम ने इस योजना के तहत जो काम होने हैं इसकी सूची बना ली है। जल्द की डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें संबंधित विभागों को कार्यों का आवंटन कर दिया जाएगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि एनसीएपी कार्यक्रम के तहत धूलमुक्त सड़कों के साथ ही पौधरोपण कराया जाएगा। जल्द डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर कार्य योजना को अन्य विभागों के सहयोग से धरातलीय रूप दिया जाएगा।

संबंधित समाचार