UP : 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ उत्तर प्रदेश’ के सपने, मुख्यमंत्री योगी के विजन से जनभागीदारी का बना नया मॉडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीण युवाओं से लेकर उद्यमियों तक सबकी राय शामिल

लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश @2047 विजन के अनुरूप चल रहा समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश : समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

प्रदेशभर से अब तक 60 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। अभियान ने छात्रों, शिक्षकों, उद्यमियों, महिलाओं और किसानों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम तैयार किया है।

प्रदेश के 75 जिलों में नोडल अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों द्वारा आयोजित बैठकों में लोगों से भविष्य के विकसित उत्तर प्रदेश का खाका तैयार करने को लेकर राय ली गई। नागरिकों ने कृषि, शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्किल डेवलपमेंट और एमएसएमई सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर सबसे अधिक सुझाव दिए।

अभियान पोर्टल samarthuttarpradesh.up.gov.in पर निरंतर फीडबैक मिल रहे हैं। राज्यभर में अब तक 50 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों, 556 नगर पंचायतों, 214 नगर पालिकाओं और 18 नगर निगमों में जन-जागरूकता बैठकें आयोजित की गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को नई दिशा दे रहा है। यह महाअभियान न केवल विकास का रोडमैप तैयार कर रहा है, बल्कि जनभागीदारी को शासन की नींव बनाते हुए विजन को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

कृषि और शिक्षा सबसे बड़े फोकस सेक्टर
अब तक मिले सुझावों में कृषि (16 लाख) और शिक्षा (15 लाख) सबसे प्रमुख क्षेत्र रहे हैं। इनके अलावा ग्रामीण विकास (12 लाख), समाज कल्याण (5 लाख), स्वास्थ्य (4 लाख), पशुधन (3 लाख), इंडस्ट्री (2.5 लाख) और आईटी-टेक (2 लाख) पर भी नागरिकों ने अपने विचार साझा किए हैं। जनपदवार आंकड़ों में जौनपुर, संभल, गाजीपुर, प्रतापगढ़ और बिजनौर शीर्ष पर रहे।

संबंधित समाचार