अमरोहा में किसानों ने दी कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। किसान आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है, जिला कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सुनीति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाकियू भानू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी है। वहीं मंडी धनौरा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं …

अमरोहा,अमृत विचार। किसान आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है, जिला कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सुनीति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाकियू भानू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी है। वहीं मंडी धनौरा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और बैरिकेडिंग हटाते हुए पुलिस से नोकझोंक हुई।

उधर, हसनपुर किसानों के हक में संभल बस स्टैंड से एसडीएम कोर्ट तक पैदल मार्च करने का ऐलान करने पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता टी पी सिंह को आवास पर किया पुलिस ने नजरबंद लिया है। हसनपुर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन को लेकर नगर के अमरोहा बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात है।

संबंधित समाचार