Ayodhya News: जीआईसी गेट तिराहा बना जाम का नया जोन, रिकाबगंज और दो ओवरब्रिजों से बढ़ा यातायात का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: जीआईसी गेट पर यातायात का दबाव पहले से कई गुना बढ़ गया है। यह शहर में जाम का नया जोन बन गया। यहां पुलिस लाइंस की ओर से, नाका की ओर से ओवरब्रिज पार करके आने वालों से और रिकाबगंज कसाबबाड़ा के साथ फतेहगंज ओवरब्रिज से चार पहिया और दो पहिया वाहनों की भीड़ आती है। 

नाका और पुलिस लाइंस के बगल से आने वाले ज्यादातर वाहन कसाबबाड़ा होते हुए रिकाबगंज की ओर से घूमते हैं। साथ ही रिकाबगंज कसाबबाड़ा की ओर से आने वाले वाहन भी ओवरब्रिज व पुलिस लाइंस की ओर घूमते हैं। ऐसे में चौड़ाई कम होने के कारण वाहनों का जाम लग जाता है। इसलिए इस तिराहे से आगे बढ़ने के लिए 20 मिनट से आधे घंटे तक का समय चाहिए। सुबह, शाम यह स्थिति ज्यादा खराब होती है। व्यवस्था के नाम पर कभी कभार होमगार्ड की तैनाती यहां दिखती है लेकिन ज्यादा समय तक तो आने जाने वाले स्वयं जाम में फंसते हैं और निकलते भी हैं।

यह भी पढ़ेंः पंचायत सहायकों की नियुक्ति में खेल! टॉपर्स को नहीं भेजा जिला स्तरीय समिति, DM ने प्रधानों के खिलफा दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार