चक्रवात मोंथा पहुंचा आंध्र प्रदेश... तट से गुजरने के बाद विजयवाड़ा में भारी बारिश, IMD का अलर्ट, धीमा पड़ रहा  तूफान   

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमरावती।  चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुर के पास आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद बुधवार सुबह विजयवाड़ा शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, कई पेड़ उखड़ गए जबकि कई सड़कें जलमग्न हो गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। 

आईएमडी की ओर से बुधवार सुबह पांच बजे जारी बुलेटिन में कहा गया है कि तट पार करने के बाद चक्रवात पिछले छह घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और धीमा पड़ गया। आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “ताजा अवलोकन से संकेत मिलता है कि भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने (28 अक्टूबर की रात 11:30 बजे से 29 अक्टूबर की रात 12:30 बजे के बीच) आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र को पार किया।”

 विज्ञप्ति के अनुसार तट से गुजरने की प्रक्रिया लगभग पांच घंटे तक चली, जो मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुई और देर रात 12:30 बजे पूरी हुई। देर रात 2:30 बजे तक ‘मोंथा’ विशाखापत्तनम से 230 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

मौसम विभाग ने कहा, “संभावना है कि यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा और अगले छह घंटे के दौरान प्रचंड अवस्था में रहेगा, उसके बाद के छह घंटे के दौरान धीमा पड़कर गहन दाबक्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।

ये भी पढ़े :  

Cloud Seeding: कानपुर से उड़ा प्लेन...दिल्ली में नकली बारिश से प्रदूषण का खात्मा, बुराड़ी और करोल बाग में पहला परीक्षण

संबंधित समाचार