अयोध्या में परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान: आज से आठ दिन तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था,लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर वाहनों पर रोक
लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जाना होगा। यह जानकारी मंगलवार शाम डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान इमरजेंसी में प्रतिबंधित मार्ग से एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए वाहन चालक या स्वामी को यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर सूचना देना होगा।
- कानपुर से आने वाले भारी वाहनों की व्यवस्था:
- कानपुर से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बड़े/भारी वाहन कानपुर, फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।
- उन्नाव से आने वाले भारी वाहनों की व्यवस्था:
- उन्नाव से अम्बेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बड़े/भारी वाहन कानपुर उन्नाव के दही चौकी से पुरवा, मौरावा, बछरांवा, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे। इसके अलावा उन्नाव (ललऊखेडा), से बीघापुर लालगंज, गुरुबक्शगंज, बछरांवा से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।
- सीतापुर से आने वाले भारी वाहनों की व्यवस्था:
- सीतापुर से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बड़े/भारी वाहन चाहलारी होते हुए बहराइच से गोण्डा/बलरामपुर और सीतापुर, इंटौंजा, कुमरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होकर जा सकेंगे।
- हरदोई से आने वाले भारी वाहनों की व्यवस्था:
- हरदोई से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसे/बड़े/भारी वाहन हरदोई से मलिहाबाद, इंटौंजा, कुम्हरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होकर जा सकेंगे।
- सुल्तानुपर रोड/हैदरगढ़ से आने वाले भारी वाहनों की व्यवस्था:
- सुल्तानपुर रोड से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसें/बड़े/भारी वाहन हैदरगंढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।
- रायबरेली रोड से आने वाले भारी वाहनों की व्यवस्था:
- रायबरेली रोड से गोण्डा, मनिकापुर, बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जाने वाले बसें/बडे़/भारी वाहन बछरांवा से हैदरगंढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।
ये भी पढ़े :
गोसाईंगंज में 1540 लीटर अवैध शराब कराई गयी नष्ट, 98 मामलों से संबंधित आबकारी मामलों में निस्तारण
