Bareilly: सिपाही ने फेसबुक पर लिखा मिशन 2027, एसएसपी ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मोहम्मद आकिब ने फेसबुक पर खुद को जननायक बताते हुए मिशन 2027 लिखा। उसने तमाम तस्वीरों पर खुद को समाज सुधारक दिखाया। फोटो वायरल होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने यूपी पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के तहत उसे निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मोहम्मद आकिब ने फेसबुक पर ''सर आकिब पाशा'' के नाम से आईडी बनाई है। आरोप है कि वह उस आईडी से लगातार एक के बाद एक तस्वीर शेयर कर रहा है। जिसमें उसने खुद को जननायक, समाज सुधारक, दार्शनिक समेत लेखक के रूप में प्रदर्शित किया है। 

उसने कई आपत्तिजनक पोस्ट भी साझा की हैं। इससे यूपी पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंची और आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल हुई और यूपी पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का स्पष्ट उल्लंघन हुआ। उसे गंभीर अनुशासनहीनता और कदाचार को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

संबंधित समाचार