राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में दानदाता भी होगे शामिल : नृपेन्द्र मिश्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में 25 नवंबर को प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह में मंदिर के दानदाताओं को भी आमंत्रित किया जायेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक के बाद राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि राममंदिर के 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह में राममंदिर में दान करने वाले दानदाताओं को भी आमंत्रित किए जाने का आज की बैठक में निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए देश भर के श्रद्धालुओं ने अब तक तीन हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि रामलला को समर्पित की है। वर्ष 2022 के बाद भी अनेक भक्तों ने बड़ी धनराशि रामलला के चरणों में दान में दी है। 

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि ध्वजारोहण समारोह में छह हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित करने कि योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में कई निर्णय लिए गए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की भवन निर्माण समिति ने फैसला किया है कि 2022 के बाद योगदान देने वाले दानदाताओं को भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। 

नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि समरसता और सहभागिता के दृष्टिकोण से दानदाताओं को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। राममंदिर निर्माण में योगदान देने वाली कंपनियों, सप्लायर्स और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। मिश्र ने बताया कि 25 नवंबर के बाद राम मंदिर परिसर में एक बृहद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, इसका निर्णय लिया गया है, तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 

इस समारोह में सभी योगदानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। नृपेन्द्र मिश्र ने राममंदिर निर्माण पर लगी धनराशि के बारे में बताया कि अब तक 1500 करोड़ रुपये की बिलिंग हो चुकी है, जबकि कुल निर्माण लागत 1800 करोड़ रुपये तक पहुँचने का अनुमान है।  

संबंधित समाचार