तिलक किया, चुनरी ओढ़ाई और गाय को खिलाया गुड़... गोपाष्टमी पर उप मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, विधायक और एमएलसी ने की गायों की पूजा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : गोपाष्टमी पर बुधवार को गायों की पूजा की गई। गोशालाओं में उप मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और नगर आयुक्त ने पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने गाय को तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई और गुड़ खिलाया, जबकि पर्यटन मंत्री ने केला खिलाया। चौक स्थित अवध गोशाला में आयोजित 118वां गोपाष्टमी उत्सव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अलावा सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा और आयोजक अनुराग मिश्रा पार्षद भी शामिल हुए।

यहां क्षेत्रवासियों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से गायों की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाय पावनता की पोषक है। हर घर की भाग्यविधाता है। उन्होंने अवध गोशाला समिति संयोजक अनुराग मिश्रा को बधाई दी। 

मुकेश शर्मा ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है और गोपालन व गोसेवा से समाज में समृद्धि आती है। जानकीपुरम सेक्टर एफ स्थित लक्ष्मण गोशाला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह , विधायक नीरज बोरा, उनकी पत्नी बिंदु बोरा, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद राव, पशुकल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा शामिल हुए। विधायक ने पर्यटन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित रहे। जरहरा स्थित राधा उपवन गोशाला में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गायों को गुड़ खिलाया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त टीन शेडों का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

गोपालकों को किया सम्मानित

अवध गोशाला में सुबह गो साज सज्जा प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें 68 गायों ने प्रतिभाग किया। नन्दी गाय के गोपालक राहुल शुक्ला को प्रथम, श्यामा गाय के पालक गुड्डू यादव को द्वितीय और सुजीत को तृतीय पुरस्कार दिया गया। नन्दी गाय को 2100 रुपये, श्यामा गाय को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। गोपालकों संजय गुप्ता, राकेश शुक्ला, नीरज अवस्थी, लोकेश बिहारी , महंत विशाल गौड़,ब्रजेश कश्यप का उपमुख्यमंत्री और एमएलसी ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

ये भी पढ़े :
लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते पावर सप्लाई कट, जानिए-आपके इलाके का शेड्यूल

संबंधित समाचार