Moradabad: रेलवे स्टेशन पर लड़की शरीर पर छिड़का पेट्रोल तो यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ, अमृत विचार। परिवार की मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी करने वाली एक गर्भवती ने रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी महिला पुलिस ने युवती को कांठ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का कुछ माह पूर्व एक युवक से प्रेम हो गया। युवक ने संबंध बनाने के पश्चात शादी को मना कर दिया। युवती ने थाना कांठ में युवक पर दुराचार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उससे बचने के लिए युवक युवती को भगा कर ले गया और निकाह कर लिया। निकाह के बाद चार माह की गर्भवती को आरोपी तीन तलाक देकर बाहर चला गया।

बुधवार को ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर डाउन शाम लगभग 7:40 बजे रेलवे स्टेशन कांठ पहुंची। युवती हाथ में पेट्रोल की केन और माचिस लिए थी। उसे देख यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसने कहा कि वह शौहर द्वारा किए गए शोषण के विरुद्ध आत्महत्या करेगी, आप लोग वीडियो बना लें और स्वयं पर पेट्रोल छिड़कने लगी। यात्रियों और रेल कर्मचारी ने किसी तरह उसे रोका। जीआरपी पुलिस पहुंच गई। रोती बिलखती पीड़िता को जीआरपी पुलिस ने कांठ पुलिस के हवाले कर दिया है।

संबंधित समाचार