अन्नदाता किसानों को अपमानित करके कोई राज्य सफल नहीं हो सकता : सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि अन्नदाता किसानों को अपमानित करके कोई राज्य सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम जब सत्ता में आये तो चीनी मिलो का मॉर्डनाइजेशन किया। नई चीनी मिलें लगनी शुरू हुईं जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि किसानों के बिना उन्नति के कोई देश और राज्य आगे नही बढ़ सकता। 

योगी ने कहा, " हम जब सरकार में आये तो गन्ना मूल्य बकाए थे,उस समय बमुश्किल 108 से110 चीनी मिले चल पा रही थी। खाद्यान्न उत्पादन में उत्तरप्रदेश नम्बर 3,4 पर चला गया था। उन्होने कहा कि पहले की सत्ता ने प्रदेश को बीमारू बना दिया था।आज तस्वीर बदली है। हम जब सत्ता में आये तो चीनी मिलो के मॉर्डनाइजेशन किया।नई चीनी मिलें लगनी शुरू हुई।अब केवल चीनी मिल ही नही लग रही बल्कि अब शुगर कॉम्प्लेक्स का निर्माण होता था। 

उन्होंने कहा , " मैं उस समय 2017 में किसानों से वार्ता करता था तो वो हताश निराश रहते थे।आज हम 122 चीनी मिलों का संचालन कर रहे हैं। इसमे 105,106 चीनी मिलें ऐसी है जो एक हफ्ते में गन्ना भुगतान कर रही है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चीनी मिलों के लिए गन्ना कम पड़ रहा है।अब किसान उन्नत किस्म के गन्ना उत्पादन की ओर हैं।आप जितना अच्छा गन्ना उत्पादन करेंगे।उतनी ही मिले डिस्टलरी लगेंगीं। 

ग़ौरतलब है कि योगी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की है। इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के अनुसार, अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि सामान्य प्रजाति के लिए यह दर 390 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। 

योगी सरकार का यह निर्णय किसानों के लिए एक बड़ा उपहार है, जिससे उनकी आय में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। गौरतलब है कि गन्ना किसान लगातार मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के दाम बढ़ाने के बाद यूपी में भी यह मांग तेज हो गई थी।इससे पहले पेराई सत्र 2021-22 में विधानसभा चुनाव से पहले 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई थी। 

संबंधित समाचार