आजमगढ़ : UP भाजपा अध्यक्ष का दावा- बिहार में बनेगी NDA सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास कार्यों के बल पर पुनः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि विपक्षियों के अनाप-शनाप बयान उनकी हार और हताशा को साफ जाहिर करता है। कांग्रेस के राहुल गांधी हो या जनता दल के तेजस्वी दोनों नेताओं का बिहार में कोई सुनने वाला नहीं है। भाजपा ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

भूपेंद्र चौधरी आज आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि बिहार में पिछले 15 सालों में एनडीए के नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का जंगल राज खत्म हुआ, आज बिहार में चौतरफा सड़कों का जल बीच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार ही नहीं पूरे देश का कायाकल्प हुआ है। इसलिए बिहार चुनाव में जनता राजग के साथ है। 

उन्होंने जनता दल और कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि इन लोगों के अनर्गल बयान और प्रलाप उनकी हार को साफ जाहिर कर रहे हैं । इन दोनों नेताओं के बयान में कोई दम नहीं है और ना ही बिहार की जनता को उनकी बातों पर भरोसा है, इसलिए तेजस्वी यादव और उनका गठबंधन बिहार चुनाव में बुरी तरह पराजित होंगे।

भाजपा के भूपेंद्र चौधरी ने आजमगढ़ में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली, समृद्धि साली,आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उन्होंने चलने का आवाहन किया । भारत ने 10 वर्षों में जिस तरह से तरक्की की है, उसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। महिलाओं के संकल्प से भारत की पहचान विकसित हुई है। 

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और विकसित भारत का संकल्प एक नारा नहीं बल्कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए एक नींव है। उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं के जागरूकता के किसी भी संकल्प को बल नहीं मिल सकता। इस महिला सम्मेलन में भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमित गुप्ता, जिला अध्यक्ष सहित तमाम पार्टी की महिला कार्य करती उपस्थित थी। 

संबंधित समाचार