सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन करेगी UP पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे राज्य में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन करेगी। पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एल. आर. कुमार ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों के संकल्प को सुदृढ़ करना है। 

उन्होंने बताया कि यह दौड़ सुबह सात से 10 बजे तक सभी जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी जिसमें पुलिसकर्मी, छात्र, एनसीसी कैडेट, स्काउट सदस्य और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। 

प्रत्येक क्षेत्र में यह दौड़ संबंधित थानों और मुख्यालयों से एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक होगी। प्रतिभागी तिरंगा लेकर दौड़ेंगे। कुमार ने कहा कि आयोजन के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 

संबंधित समाचार