रन फॉर यूनिटी : लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों पर जानें से बचें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

लखनऊ, अमृत विचार। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 8:30 बजे जीपीओ पार्क से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक जाएगी।

इस दौरान हजरतगंज और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि व्यवस्था दौड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। किसी भी ट्रैफिक समस्या की स्थिति में लोग कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां रहेगी रोक:

  1. बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की दिशा में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज और जीपीओ पार्क की तरफ रोक रहेगी।
  3. रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा और हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन नहीं जा सकेंगे।
  4. सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज और विधानसभा की ओर रोक रहेगी।
  5. सुभाष चौराहा से हजरतगंज होकर विधानसभा की दिशा में रोक रहेगी।
  6. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें हजरतगंज नहीं जा सकेंगी।
  7. केकेसी तिराहा/चारबाग की ओर से आने वाली बसें हुसैनगंज की दिशा में रोक दी जाएंगी।
  8. गोमतीनगर से आने वाली बसें विधानभवन की ओर नहीं जा सकेंगी।
  9. कार्यक्रम के दौरान हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां से जा सकेंगे वाहन:

  1. लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा होकर।
  2. पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा होकर।
  3. कैसरबाग चौराहा, सिसेंडी तिराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर।
  4. सिकंदरबाग चौराहा से बालू अड्डा, 1090 चौराहा होकर।
  5. चिरैयाझील तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा और कैंट होकर।
  6. हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहा से कैसरबाग की दिशा में।
  7. चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग की ओर।

संबंधित समाचार