UP: आजम खां से मिलने पहुंची इकरा हसन...बताए पारिवारिक संबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। कैराना की सपा सांसद इकरा हसन अपने विधायक भाई नाहिद हसन के साथ शुक्रवार देर शाम  रामपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मिलने पहुंचीं। इकरा हसन ने आजम खान से उनके पारिवारिक संबंध बताए। इकरा हसन ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन क्लियर मेजॉरिटी से जीतेगा।

इकरा हसन ने कहा कि आजम खान उनके परिवार के बड़े सदस्य हैं। उनसे उनके पारिवारिक संबंध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव देश के लिए जरूरी है। इंडिया गठबंधन जरूरी है। इंडिया गठबंधन जीतेगा। देश की जनता समझदार है, जागरुक है, सही फैसला लेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी ने ड्यूटी लगाई है वह भी बिहार चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी।

इकरा हसन ने उम्मीद जताई कि वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन क्लियर मेजॉरिटी से जीतेगा। समाजवादी पार्टी बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार और तरक्की जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

संबंधित समाचार