गोंडा : शिक्षक संघ ने छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति को बताया अव्यावहारिक, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मनमाने तरीके से छात्रों की आनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा इस पर तत्काल रोक लगाने जाने की मांग की। 

जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि जबरन थोपा जा रहा ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश अव्यावहारिक है और यह छात्र हित में नहीं है। प्रतिमाह वेतन भुगतान की समस्या के निदान के लिए शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी को भी ज्ञापन दिया और वेतन भुगतान तथा चयन वेतनमान स्वीकृत करने की मांग की।  

इस दौरान देवेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव कुमार,अजय सिंह,  जितेंद्र कुमार वर्मा, राम गोपाल, मनोज कुमार सिंह, निरंकार सिंह, पवन कुमार सिंह, रंजीत सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, राहुल देव वर्मा, अनीस अहमद, शिवकुमार, बृजेन्द्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार, जनकराम वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, कृष्णदेव वर्मा, गौरव सिंह, मदन लाल, सर्वेश भास्कर, प्रभु नारायण शुक्ला, रचना सिंह, राजकुमार वर्मा, विजय कुमार, रक्षाराम, संजय कुमार, शिवचन्द वर्मा, रवि मिश्रा, जुग्गी लाल वर्मा, अमित कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार, अजीत वर्मा, विजय कुमार, भानु प्रकाश वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, राम नरेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार