Ayodhya News: रामनगरी में पांच करोड़ से होगा बिजली सुधार, पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तैयार किया महत्वाकांक्षी 'सुपर प्लान'

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: रामनगरी को अब 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसके लिए एक महत्वाकांक्षी 'सुपर प्लान' तैयार किया है। जिसके तहत राम मंदिर और आसपास के प्रमुख क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इस योजना पर कुल पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें छह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और 10 पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

योजना के अनुसार राम मंदिर परिसर, राम जन्मभूमि पथ, हनुमान गढ़ी, कनक भवन और अन्य धार्मिक स्थलों वाले इलाकों को प्राथमिकता दी गई है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या रहती है। नए ट्रांसफार्मर 33/11 केवी क्षमता वाले होंगे, जो उच्च लोड को संभाल सकेंगे। पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता पांच से बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी। इससे न केवल मंदिर क्षेत्र बल्कि आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों को भी फायदा होगा।

मुख्य अभियंता वितरण अयोध्या मंडल बृजेश कुमार ने बताया राम मंदिर के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। दैनिक 50 हजार से अधिक यात्री आते हैं, जिससे बिजली मांग 40 प्रतिशत बढ़ गई है। इस प्लान से 24 घंटे सप्लाई सुनिश्चित होगी। योजना में अंडरग्राउंड केबलिंग, स्मार्ट मीटर और ऑटोमेटिक स्विचिंग सिस्टम भी शामिल हैं, जो फॉल्ट डिटेक्शन को तेज करेंगे। कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे रोजगार सृजन भी होगा। इससे पहले दीपोत्सव के दौरान पॉवर कॉर्पोरेशन ने दो करोड़ से लाइनों को दुरुस्त किया था। दीपोत्सव के दौरान ही चार नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे और लाइन लास कम करने के लिए बंच केबल लगाए गए थे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव