बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा : पानी से भरे गड्ढे में मिले दो बच्चियों के शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में रविवार को एक खेत में पानी से भरे गड्ढे से दो बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि डिबाई थाना क्षेत्र के देवी का नगला गांव में रहने वाले दो भाइयों मुकेश और ओमवीर की बेटियां शनिवार शाम खेलते समय लापता हो गई थीं। 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर कई थानों के पुलिस दलों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर रात भर तलाशी अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने कहा, "रविवार सुबह बच्चियों के शव गांव के बाहर एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिले। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चियां खेलते समय फिसलकर डूब गईं। दोनों की उम्र पांच से सात वर्ष के बीच है।’’ 

पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर डिबाई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने कहा कि बच्चियों की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव