रायबरेली में दर्दनाक हादसा : धान काटने की मशीन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के नसीराबाद इलाके में धान काटने की मशीन की चपेट में आकर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार नसीराबाद के गढ़ा मोड़ इलाके पर आज सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार मां बेटे की धान काटने की मशीन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के लोग कही जा रहे थे कि अचानक वह धान काटने की मशीन की चपेट में आ गए। जिससे मोटरसाइकिल सवार नीलेश (14) पुत्र शेषपाल और उसकी मां निर्मला देवी (40) पत्नी शेषपाल इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ दोनों मां बेटे की मौत हो गयी। 

अन्य सूत्रों के मुताबिक गाड़ी परिवार का मुखिया शेषपाल चला रहा था और वह भी घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक धान काटने की हार्वेस्टर मशीन पुलिस ने कब्जे में ले ली है मगर उसका चालक फरार हो गया है। अभी फिलहाल पुलिस को तहरीर नही मिली है इसलिए मुकदमा दर्ज नही किया गया लेकिन शव कब्जे में लेकर पंचायत नामे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा