Ram Temple : जमीन से 191 फिट ऊंचे  शिखर पर लहराएगा 11 किलो का ध्वज, 8 हजार मेहमान बनेंगे ऐतिहासिक पल के साक्षी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार: श्री रा्म मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे। यह देश के सभी मंदिरों से ऊंचा ध्वज होगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का दावा है कि धरती से मंदिर के 191 फीट ऊपर ध्वजारोहण का यह पहला अवसर होगा। इस आयोजन को संपन्न कराने के लिए सेना के एक्सपर्ट जवानों की भी मदद ली जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण के कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने वाले 8000 अतिथियों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है। 

25 नवंबर को प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर आदि गुरु शंकराचार्य द्वार पर सजावट का कार्य किया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। दर्शनार्थी राम दरबार के भी दर्शन कर रहे हैं, परकोटा के सभी मंदिर तैयार है। इसमें छ: मंदिरों को तैयार किया गया है। इनमें प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजन का कार्य किया जा रहा है। 

कलश स्थापना और दंड भी लगाए जा चुके हैं। शेषावतार समेत इन मंदिरों पर भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। कहा श्रद्धालुओं से संबंधित वह सभी योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिर भी बनकर तैयार हो गए हैं, कुबेर टीला पर जटायु की विशाल प्रतिमा स्थापित है।

अंगद टीला पर गिलहरी की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इसके अलावा यात्री सुविधा केंद्र भी बनकर तैयार हो गया हैं जहां प्रति दिन 80000 से अधिक श्रद्धालु अपने सामानों को रख सकते है। वर्षा काल में बचाव के लिए प्रवेश द्वार और विकास मार्ग पर कैनोपी लगाए जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।

संघ प्रचारक व राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी गोपाल जी राव ने बताया कि 25 नवंबर की कार्यक्रम को लेकर मात्र 20 दिन बचे है। एलएंडटी और टाटा कंस्ट्रक्शन दोनों अपनी भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं। सभी ओर से काम चल रहा है परकोटा का निर्माण कार्य हो चुका है।फिनिशिंग के साथ फ्लोरिंग, प्लंबरिंग और ग्रीनरी के साथ सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। एक साथ सभी दिशाओं में कार्य चल रहा है, जिसमें ढाई हजार मजदूर काम कर रहे है। उम्मीद जताई कि 15 नवंबर तक सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। कुछ छोटा-मोटा कार्य बचा रहेगा तो 25 के बाद करेंगे।

 

ये भी पढ़े :
चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा : बस और जीप की टक्कर में 3 भाइयों की मौत, 5 अन्य लोग घायल

संबंधित समाचार