जौनपुर में मजदूर की मौत: ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार के प्रेमराजपुर निवासी राकेश कुमार मौर्य (35) आज सुबह 9:30 बजे पुराना पान दरीबा चुंगी घाट पर किसी के यहां मजदूरी का काम कर रहा था और सड़क किनारे बालू सीमेंट का मसाला बना रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जहां पर उसकी मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने उपचार के लिये घायल को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मौके पर ड्राइवर फरार हो गया है। मृतक बहुत गरीब था और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। मृतक की चार बेटियां हैं जिनमें छोटी बेटी विधु का ऑपरेशन 10 तारीख को पीजीआई में होना था।
