सचिन, धोनी और विराट के बाद विश्व चैंपियन हरमनप्रीत कौर का भी लगेगा स्टेचू, जानिए कब और कहां बनकर होगा तैयार?
नई दिल्लीः हरमनप्रीत कौर अब सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने 2025 महिला विश्व कप का खिताब जीतकर देश को 52 वर्ष बाद यह उपलब्धि दिलाई। इस ऐतिहासिक जीत के सम्मान में जयपुर के नाहरगढ़ किले स्थित शीश महल में मौजूद वैक्स म्यूजियम में उनका वैक्स प्रतिमा लगाया जाएगा।
कब और कहां होगा अनावरण?
प्रतिमा का अनावरण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह सम्मान हरमनप्रीत को विश्व कप जीतने और महिलाओं के खेल में प्रेरणा बनने के लिए दिया जा रहा है।
म्यूजियम संस्थापक का बयान
जयपुर वैक्स म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि हरमनप्रीत साहस और नेतृत्व का प्रतीक हैं, जो साबित करती हैं कि भारतीय महिलाएं वैश्विक स्तर पर भी अगुआई कर सकती हैं। उन्होंने आगे बताया कि म्यूजियम का उद्देश्य सिर्फ प्रसिद्ध व्यक्तियों को प्रदर्शित करना नहीं, बल्कि समाज को प्रेरित करने वाले लोगों को सम्मान देना भी है।
इसके बाद म्यूजियम में दो विश्व कप विजेता कप्तानों की प्रतिमाएं होंगी—महिला टीम की हरमनप्रीत और पुरुष टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी। साथ ही क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की प्रतिमाएं पहले से मौजूद हैं।
