Rampur : पालिका अध्यक्ष को गाली देने पर युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष को गाली देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला सोमवार शाम को कोतवाली थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को तहरी देकर बताया कि बजरिया का रहने वाला नदीम नाम का एक युवक पालिका अध्यक्ष को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी फोन पर दी। 

जिसका ऑडियो महिला ने पुलिस को भी सुनाया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा में हड़कप मच गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी नदीम को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोतवाली प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपी जेल चला गया है।

संबंधित समाचार