बरेली: छह लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। किला पुलिस ने छह लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दियाा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के निर्देश में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में किला पुलिस को बड़ी कामायाबी हाथ लगी है। …

बरेली,अमृत विचार। किला पुलिस ने छह लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दियाा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण के निर्देश में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में किला पुलिस को बड़ी कामायाबी हाथ लगी है। रविवार की रात किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्मैक तस्कर नशीले पदार्थ को बेचने की फिराक में है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके मिनी बाईपास से सीबीगंज की तरफ भट्टे की खाली जमीन पर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम बाबू अली पुत्र शहजाद अली बताया निवासी क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गुलड़िया बताया है। पुलिस के उसके पास से 6 लाख रुपए की कीमत की 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, एसआई विकास यादव, अजय कुमार,धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार