बाराबंकी : महादेवा महोत्सव 40 फीट ऊंची अमरनाथ गुफा होगी आकर्षण का केंद्र, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया भूमि पूजन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। महादेवा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए मेला मैदान में 40 फीट ऊंची अमरनाथ की गुफा का निर्माण लखनऊ की टीम द्वारा शुरू कर दिया गया है। 17 से 23 नवंबर तक चलने वाले सात दिवसीय महोत्सव में यह गुफा दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहेगी।

शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानू सिंह और नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। पूजा अर्चना के बाद पंडित अनिल शास्त्री ने गुफा की नींव रखी। गुफा के निर्माण में 200 फीट लंबा भव्य पहाड़ तैयार किया जाएगा। महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा, गायक समर सिंह, शिल्पी राज, कवियत्री अनामिका सिंह, गजल गायक कुमार सत्यम सहित कई नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा वॉलीबॉल, कबड्डी, दंगल जैसी प्रतियोगिताओं के साथ बच्चों और युवाओं के लिए झूले और मनोरंजन के अन्य आयोजन भी होंगे। जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी महोत्सव की तैयारीयों में जुटे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज