Moradabad: 132 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, हर पंचायत को मिले चार लाख रुपये
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब जिले की ग्राम पंचायतों में भी बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना की जाएगी। जिसमें मंडल में 758 ग्राम पंचायत और मुरादाबाद में 647 ग्राम पंचायतों में से 132 ग्राम पंचायतों, बिजनौर जिले के 143 ग्राम पंचायत,अमरोहा को 103 ग्राम पंचायत,रामपुर जनपद में 277 ग्राम पंचायतें, संभल जिले में 103 ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में चयनित किया गया है।
शुक्रवार को उप निदेशक पंचायती राज अभय कुमार ने बताया कि मंडल के पांचों जनपद के लिए 758 ग्राम पंचायतों को डिजिटल पुस्तकालय के लिए चयनित किया गया है।इसके लिए शासन ने 28,80,40,000 की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसमें प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए चार लाख रुपये प्रति यूनिट की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। यह धनराशि भारत सरकार से प्राप्त अनुदान के सापेक्ष निदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत की गई क्रेडिट लिमिट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में बच्चों और किशोरों को अध्ययन, ई-लर्निंग और ज्ञानवर्धक सामग्री तक डिजिटल माध्यम से पहुंच उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा के प्रति रुचि और तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
जनपदवार स्वीकृत ग्राम पंचायत और स्वीकृत धनराशि
1-अमरोहा को 103 ग्राम पंचायत के लिए 3 करोड़ 91 लाख 40 हजार की धनराशि मिली।
2-बिजनौर के 143 ग्राम पंचायत डिजिटल पुस्तकालय के लिए 5 करोड़ 43 लाख 40 हजार की धनराशि मिली।
3-मुरादाबाद में 132 ग्राम पंचायत में 5 करोड़ 16 लाख की धनराशि से डिजिटल पुस्तकालय बनाए जाएंगे।
4-संभल में 103 ग्राम पंचायत में न्यूज़ चल रहा है बरेली के लिए 03 करोड़ 91 लाख 40 हजार रुपए खर्च किया जाएगा।
5-रामपुर में 277 ग्राम पंचायत में 10 करोड़ 52 लाख 60 हजार की धनराशि खर्च की जाएगी।
