कानपुर देहात : आटा चक्की में विस्फोट से एक छात्र की मौत, हिरासत में मिल मालिक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर देहात। कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में एक चलती आटा चक्की में विस्फोट होने से 15 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (अकबरपुर) संजय वर्मा ने बताया कि रूरा क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग गांव में शनिवार को 10वीं कक्षा का छात्र मोहित बाजरा पिसवाने के लिये चक्की पर गया था। 

उन्होंने बताया कि चक्की चल रही थी तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया और उसका एक पत्थर धातु के आवरण को तोड़कर मोहित के सिर के पिछले हिस्से पर लगा जिससे उसकी मौत हो गई। विस्फोट के समय वह चक्की के पास खड़ा था। 

वर्मा ने बताया कि मोहित को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिल मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

संबंधित समाचार