कानपुर : छोटे निर्यातकों के ऑर्डर की यूरोप सप्लाई शुरू, टैरिफ के बाद से होल्ड थे ऑर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर के निर्यातकों की ओर से नए बाजार से मिले ऑर्डर को शहर से भेजा जाना शुरू हो गया है। शहर के निर्यातकों को टैरिफ लागू होने के बाद मिले ज्यादातर ऑर्डर क्रिसमस के थे। फिलहाल यह ऑर्डर कम संख्या में थे। बावजूद इसके अमेरिका से छिटके बाजार के बाद छोटे निर्यातक इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। 

अमेरिका के बाद यूरोप और बिटेन को बड़ी मार्केट निर्यातक मान रहे हैं। यही वजह है कि शहर के निर्यातकों की ओर से टैरिफ लागू होने के बाद मिले ऑर्डर को समय से पहले कर पूरा कर भेजा जाना शुरू कर दिया गया है। इन ऑर्डर में लेदर के पर्स, बेल्ट, खिलौने सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं।

खास बात यह है कि यह ऑर्डर हैंड मेड प्रोडक्ट के लिए थे। इसलिए लेदर प्रोडक्ट एक्सपोर्टस इसे नए बाजार के लिए 0अच्छी शुरुआत मान रहे हैं। निर्यातकों का यह भी मानना है कि निर्यातकों को ऑर्डर मिलने के बावजूद क्रिसमस के बाद भी स्थिति की चिंता सता रही है। उनका मानना है कि ऑर्डर मिले जरूर है लेकिन क्रिसमस की बढ़ती मांग के चलते मिले हैं।

क्रिसमस के बाद की स्थिति जबतक पटरी पर नहीं आती है तबतक बाजार को स्थिर नहीं माना जा सकता। पूरे मामले पर सना इंटरनेशनल एक्जिम के निदेशक डॉ. जफर नफीस ने बताया कि छोटे स्तर पर ऑर्डर मिलना निर्यातकों के लिए अच्छा संकेत हैं। इसके बावजूद वैश्विक बाजार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। शुरुआत हुई है। उम्मींद है कि जल्द ही निर्यातकों के लिए पुरानी स्थिति बनेगी। सरकार प्रयास कर रही है। उस प्रयास का परिणाम जल्द ही दिखाई देगा। फिलहाल निर्यातकों ने क्रिसमस के ऑर्डर को भेजा जान शुरु कर दिया है। 

हैंड मेड प्रोडक्ट अघिक
लेदर हैंड मेड प्रोडक्ट के ऑर्डर आने से टैरिफ के बाद खाली बैठे कामगारों के पास भी काम आना शुरू हो गया है। फिलहाल ऐसे में वैश्विक बाजार में शहर के नए प्रोडक्ट दस्तक दे सके इसके लिए वे भी निर्यातकों को ऑर्डर मिलने की उम्मींद जताए हैं। टैरिफ के बाद शहर के हैंडमेड प्रोडक्ट बनाने वाले लगभग 80 फीसदी कामगारों के पास काम मिलने में परेशानी हो रही थी। यूरोप की बाजारों में भेजे जाने वाले ज्यादातर ऑर्डर हैंड मेड प्रोडक्ट के ही हैं। 

नए बाजार पर जोर
शहर के निर्यातक टैरिफ के बाद अब सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया, नॉवे व नीदरलैंड, जापान जैसे देशों में बाजार तलाश रहे हैं। इसके अलावा यूरोप और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक बाजारों में भी वे प्रोडक्ट के अनुसार खरीदार तलाशने के लिए बातचीत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका से कैंसिल हुए ऑर्डर की भरपाई मार्च तक शहर के निर्यातक कर सकेंगे।

संबंधित समाचार