लखनऊ : रिटायर्ड आईएएस जितेंद्र कुमार का निधन, सीएम योगी ने प्रकट किया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अम़ृत विचार। रिटायर्ड आईएएस अफसर जितेंद्र कुमार का रविवार को निधन हो गया। यूपी कैडर के 1990 बैच के आईएएस जितेंद्र कुमार इसी वर्ष 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। वह कैंसर से पीड़ित थे, हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसर के निधन पर शोक प्रकट किया है।

जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार भैसाकुंड में किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, मुख्य सचिव एसपी गोयल, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त एवं आईआईडीसी दीपक कुमार, प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा डॉ. हरिओम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार