बरेली: प्रीपेड पार्किंग में ग्राहकों नहीं देना पड़ेगा शुल्क, भरेंगे दुकानदार
बरेली,अमृत विचार। नगर निगम के प्रीपेड पार्किंग व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को व्यापारियों ने मेयर डा.उमेश गौतम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि इसे समाप्त किया जाए। क्योंकि ठेकेदार के लोग अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मेयर ने व्यापारियों के विरोध को देखते हुए निर्देश दिया कि प्रीपेड शुल्क व्यापारी आपस में …
बरेली,अमृत विचार। नगर निगम के प्रीपेड पार्किंग व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को व्यापारियों ने मेयर डा.उमेश गौतम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की है कि इसे समाप्त किया जाए। क्योंकि ठेकेदार के लोग अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मेयर ने व्यापारियों के विरोध को देखते हुए निर्देश दिया कि प्रीपेड शुल्क व्यापारी आपस में जुटा कर देंगे। कोई व्यक्ति अगर अभद्र व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब ग्राहकों से पार्किंग के बदले शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नगर निगम ने एलन क्लब और सिविल लाइन रोड पर स्थित वाहन पार्किंग को ठेके पर दे रखा है। व्यापारियों के दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने वालों से बाउंसर के दम पर कुछ दिनों से वसूली चल रही थी। इसको लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दोपहर में सिविल लाइंस व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन देकर जानकारी दी। इस पर मेयर ने कहा कि पार्किंग निशुल्क कर दी जाएगी। जिसका भुगतान वहां के व्यापारी स्वयं इकट्ठा करके अपने पास से ठेकेदार को करेंगे। आपस में सामंजस्य बनाकर ठेकेदार का कोई कर्मचारी व्यापारियों से बदतमीजी नहीं करेगा।
केवल गाड़ियों को व्यवस्थित करके लगवाने का कार्य करेंगे, व्यापारी उनका सहयोग करेंगे। जिससे बाजारों में ग्राहक आसानी से उनके पास पहुंच सके। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों को कोई समस्या आती है तो उसका हर संभव निदान किया जाएगा। किसी भी प्रकार के पार्किंग क्षेत्र में चाट, फल इत्यादि के ठेले नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। पार्किंग में केवल ग्राहकों की और दुकानदारों की गाड़ियां ही पार्क की जाएंगी। व्यापारियों के इस प्रस्ताव पर महापौर ने ठेकेदार को बुलाकर बातचीत कराई। इसके बाद मामला शांत हो गया। इस दौरान व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, शोभित सक्सेना, श्याम कपूर, गिरीश मक्कड़ ,मनजीत सिंह बिट्टू, आलोक अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
