Ayodhya News: एकता दौड़ आज, जनसभा संबोधित करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
अयोध्या, अमृत विचार: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पखवाड़े के तहत सोमवार को गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में एकता दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ सुबह दस बजे नंसा बाजार से शुरू होगी। केशरुआ चौराहे तक जाएगी। समापन पर तीन बजे से जनसभा का आयोजन होगा। इसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी संबोधित करेंगे।
तैयारियों का नेतृत्व विधायक अभय सिंह कर रहे हैं। कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व संयोजक राघवेन्द्र पाण्डेय है। तैयारी को लेकर रविवार को क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रवासी विजय प्रताप सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक अभय सिंह ने दौड़ के पूरे मार्ग व जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों की लेकर बैठकों का भी आयोजन हुआ। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
