UP: सुहागरात को हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत...विदाई के फौरन बाद उजड़ी दुल्हन के हाथों की मेहंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। शादी के बाद की रस्मों के दौरान दूल्हे की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिवार के लोग नई-नवेली दुल्हन के घर आने की खुशी मना रहे थे कि इतने में दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा निवासी 42 वर्षीय परवेज उर्फ गुड्डू आलम जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान चलाता था। मोहल्ला बड़ा दरबार के रहने वाले बाबू की बेटी सायमा के साथ परवेज का निकाह तय हुआ था। शनिवार रात मोहल्ला नल नई बस्ती में एक शादी हाल में बरात गई थी। निकाह की रस्मों के बाद दुल्हन को विदा कर रात करीब एक बजे बरात घर लौटी। रविवार को वलीमा था। सभी शादी की खुशी में डूबे थे कि रात करीब दो बजे परवेज की तबियत बिगड़ गई। 

घबराए परिवार के लोग पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां से जोया रोड पर एक और अस्पताल में दिखाने के बाद मुरादाबाद ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद परवेज को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से हुई। परवेज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दूल्हन का रो रोकर बुरा हाल है। शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। रविवार की सुबह घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। गमगीन माहौल के बीच शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत
अमरोहा, अमृत विचार: शहर निवासी अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मोहल्ला नौबतखाना निवासी अधिवक्ता मुस्ते हसन खां (54) सदर तहसील में प्रैक्टिस करते थे। दो दिन से उनकी तबियत खराब चल रही थी। रविवार रात करीब एक बजे हार्ट अटैक से अधिवक्ता की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

 

संबंधित समाचार