देवरिया में मुठभेड़ के बाद असलहा तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सकरापार गांव के पास पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ में हथियार तस्कर विवेक सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि असलहा तस्कर क्षेत्र में है और वह सकरापार गांव के पास आनेवाला है। 

पुलिस सक्रिय होकर आने-जाने वालों की चेकिंग करने लगी। इस बीच युवक मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया जिस पर वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में असलहा तस्कर के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल तस्कर को मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है। 

संबंधित समाचार