11 नवंबर : कई अच्छी बुरी घटनाओं का साक्षी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। साल के 11वें महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया और इस दिन तीन देशों को आजादी मिली। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1809 - केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा की, जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।

1811 - कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म।

1982 - इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।

1982 - उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार का निधन।

1888 - स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब में जन्म।

1888- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।

1918 - पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित।

1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ प्रक्षेपित किया।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 - अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।

2004 - फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।

2008 - आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।

2023 - अयोध्या में 22 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, एक जगह पर सबसे ज्यादा दीप जलाने का विश्व कीर्तिमान बना।

2024 - न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

संबंधित समाचार