Bareilly: लीलौर झील में ईको टूरिज्म विकास योजना को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आवंला। पर्यटन निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आंवला तहसील की लीलौर झील के ईको टूरिज्म विकास कार्य को मंजूरी प्रदान की है। यह योजना झील के संरक्षण, रख-रखाव और स्थायी संचालन के लिए बनाई गई है।

जिलाधिकारी के 1 नवंबर 2025 के पत्र के संदर्भ में उप निदेशक पर्यटन, रविन्द्र कुमार ने एसडीएम आवंला को भेजे पत्र में बताया कि पर्यटन विभाग की राज्य योजना की गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए संबंधित स्थल पर समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। 

इससे झील क्षेत्र में पर्यटन की बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी, जो पूंजी निवेश और रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करेंगी। परियोजना के तहत पर्यटकों के लिए आवास और अन्य सुविधाओं के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, उक्त योजना जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के पश्चात पर्यटन निदेशालय, लखनऊ द्वारा अनुमोदित की गई है।

 

संबंधित समाचार