अब खुद को खत्म... यूपी के कानपुर में BBA स्टूडेंट ने दी अपनी जान, वीडियो में दर्द किया बया
कानपुर। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सी गलतियां की जिसकी वजह से मैं परेशान हो गया इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हू, ये वीडियो बनाकर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, सुबह जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और शव देख सभी के होश उड़ गए, पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्याणपुर बारासिरोही निवासी अजेंद्र यादव किसान है, परिवार में बेटी अपर्णा यादव, बेटा आदित्य यादव व छोटा भाई वरुण यादव (20) है, बड़े भाई आदित्य यादव ने बताया कि करीब,14 वर्ष पूर्व माँ की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, छोटा भाई वरुण यूनिवर्सिटी कानपुर से बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है, आदित्य के अनुसार वरुण हमेशा खुश रहता था। दोनों भाई आपस में एक दूसरे से सारी बाते भी बताते थे, सोमवार को वरुण छत पर करीब दो घंटे तक उससे बाते करता रहा।
इस दौरान उसने हसीं मजाक भी किया और कालेज की कई बाते बताई वरुण ने कहा की भाई अब लाइफ में कुछ अच्छा करना चाहता हूँ जॉब लग जाए और पापा का सपना पूरा कर दू, इसदौरान उसने कोई ऐसी बात नहीं कही जिससे यह प्रतीत हो सके कि वह परेशान है, मंगलवार को भाई रोज़ की तरह कालेज गया वहाँ से आकर खाना खाया उसके बाद बहन से थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया था।
शाम करीब आठ बजे घर वापस आया थोड़ी देर रुकने के बाद वापस घर से चला गया, काफी देर तक ज़ब वह वापस नहीं आया तो बहन अपर्णा ने भाई को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया, काफ़ी देर तक कोई जवाब ना आनेपर पिता ने वरुण के दोस्तों से पूछा मगर भाई का कुछ पता नहीं चला, देर रात पिता ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पी आर वी आदित्य को थाने लेकर आई आदित्य यादव ने भाई की देर रात गुमशुदगी दर्ज कराई।
थाना प्रभारी रमाकांत शुक्ला ने वरुण के नंबर की लोकेशन निकाली तो यूनिवर्सिटी के पास मिली परिवार के लोग देर रात को यूनिवर्सिटी सहित कई जगह खोजबीन की मगर वरुण नहीं मिला देर रात वरुण ने एक वीडियो बना इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया जिसमे वरुण बोल रहा की उसने जिंदगी में अपनी बहुत सी गलतियां की जिससे वह परेशान हो गया,वह अब आत्महत्या करने जा रहा यह उसकी जिंदगी का यह आख़री वीडियो है।
सुबह करीब साढ़े सात बजे कल्याणपुर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन जा रही मेमो ट्रेन के आगे पिलर नंबर 124 के सामने छात्र कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स और जी आर पी मौके पर पहुंचा और मृतक के पास मिले मोबाईल से घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और युवक का क्षत विक्षत शव देख सभी केहोश उड़ गए, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, थाना प्रभारी कल्याणपुर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया की परिजनों ने पूछताछ की जा रही है अभी तक कोई आरोप पारिवारिक जनों द्वारा नहीं लगाए गए हैं यदि कोई आरोप लगाए जाएंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े :
सऊदी में नौकरी के नाम पर ठगे 2.55 लाख: व्हाट्सएप पर भेजा जाली वीजा टिकट, विरोध पर छेड़छाड़ और दी धमकी
