बदायूं: शहर में चला अभियान, संदिग्ध लोग और वाहनों की हुई चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। दिन-रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सदर कोतवाल ने पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व शांति व्यवस्था और लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भीड़-भाड़ वाले चौराहों, मुख्य बाजार आदि में पैदल गश्त और चेकिंग की गई। सड़कों पर खड़े वाहनों की डिग्गी चेक की। मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। संदिग्धों से पूछताछ की।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह और एएस चेक टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जो अभियान अप्रिय घटना को रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने और महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर था। टीम ने संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की। शहर के सभी प्रमुख बाजार, भीड़भाड़ वाले चौराहों, सार्वजनिक परिवहन स्थलों, बस व ऑटो स्टैंड, धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। 

अभियान के दौरान थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले होटल और गेस्ट हाउस की अचानक तलाशी हुई। रजिस्टरों की जांच की। जिससे बाहरी या संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके। इसी दौरान प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर संदिग्ध वाहनों को चेक किया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। 

चेकिंग के दौरान राहगीरों और व्यापारियों ने टीम का पूरा सहयोग किया। सुरक्षा के लिए पुलिस के सहयोग के लिए आभार जताया। सदर कोतवाल ने कहा कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस तरह के नियमित चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार