Moradabad: दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार...पांच मोटर साइकिल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस के हत्थे बुधवार को पांच मोटरसाइकिल के साथ दो अंतर्राज्यीय चोर चढ़ गए। इनकी पुलिस को तलाश थी। दोनों चोरों के पास से पुलिस ने तीन पूरी मोटरसाइकिल और दो मोटरसाइकिल के पार्ट्स एवं चाबी, पाना, प्लास आदि बरामद किया हैं दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

अंतर्राज्यीय बाइक चोरों का भंडाफोड़ करते हुए पाकबड़ा पुलिस ने पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम व पता प्रदीप यादव पुत्र रूपचंद यादव निवासी मोहल्ला थाना सावी थाना कोतवाली काशीपुर उत्तराखंड और दूसरे ने एजाज मोहम्मद पुत्र अली असगर निवासी ग्राम नौगावा थाना शहज़ाद नगर जिला रामपुर वर्तमान पता सुभाष कॉलोनी थाना कोतवाली रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया। प्रदीप यादव पेशे से शेफ है। जो होटल में जूस आदि बनाने का काम करता है। 

वह रुद्रपुर से पहले बाइक चोरी में जेल भी जा चुका है। छुट्टी होने पर रविवार को टीएमयू के सामने आता था। चाय के होटल और ढाबे पर बैठ जाता था। जब कोई भी व्यक्ति बाइक लेकर आता तो उसकी रेकी करता था। जैसे ही वह वहां बाइक खड़ी करके जाता तो वह बाइक उठाकर सीधे रुद्रपुर ले जाता था। उसके बाद एजाज मोहम्मद को 3500 रुपये में बेच देता था। एजाज बाइक को काटकर उसके पार्ट्स 5000 रुपये में बेचता था।

सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी कड़ियां
टीएमयू से बाइक चोरी होने पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में इसकी तस्वीर आ गई। उसके आधार पर ही पुलिस ने दोनों को तीन पूरी बाइक एवं दो के पार्ट्स समेत पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार