दीक्षांत समारोह: रूहेलखंड विश्वविद्यालय के टॉपर्स को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को मनाया गया। जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 94 टॉपर्स को स्वर्ण पदक और 111 शोधार्थियों को उपाधि देकर सम्मानित किया। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

राज्यपाल ने स्वर्ण जयंती द्वार और बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया, कुलपति प्रो. केपी सिंह ने उपाधि हासिल करने वाले छात्रों को दीक्षोपदेश दिया। ब्लॉक चेन आधारित डिग्रियों को डिजि लॉकर पर राज्यपाल ने अपलोड किया। ब्लॉकचेन-सुरक्षित डिजिटल डिग्री जारी करने के साथ यूपी का पहला पहला गैर-तकनीकी विश्वविद्यालय बन गया। 

यह परियोजना ट्रू स्कॉलर के तकनीकी सहयोग से लागू की गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। राज्यपाल सुबह लमार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ के हेलीपैड से सुबह 9.40 बजे उड़ान भरकर 10.40 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से विश्वविद्यालय पहुंचीं और एचपीवी वेक्शीनेशन कार्यक्रम और एसीबी सिंह ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया।

क्षेत्रीय भ्रमण कर सकते हैं उच्च शिक्षा मंत्री
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। योगेंद्र उपाध्याय ने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी पहुंचकर राज्यपाल का स्वागत किया। उच्च शिक्षा मंत्री दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह क्षेत्रीय भ्रमण कर सकते हैं। रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से पूरनपुर (पीलीभीत) के लिए प्रस्थान करेंगे।

संबंधित समाचार