Pandit Jawaharlal Nehru: प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को शुक्रवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ 


नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वह देश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी चेहरों में से एक थे। उन्होंने 27 मई 1964 को अंतिम सांस ली।

संबंधित समाचार