बिहार में जीत कानपुर में जश्न, बजाई ढोल.. जमकर की आतिशबाजी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। बिहार में एनडीए सरकार की जीत पर शहर भाजपा ने जश्न मनाया। क्षेत्रीय व जिला कार्यालयों में आतिशबाजी के साथ ढ़ोल-नगाड़े पर भाजपाई जमकर झूमें, वहीं, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। नगर निगम मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों के साथ मिलकर ढ़ोल बजाई। उन्होंने कहा कि बिहार में सब बा...बिहार में मोदी और नीतिश बा…।  

उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद परेड चौराहे पर राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया गया और आतिशबाजी की गई। क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा ये जीत सुशासन की जीत है, भाजपा के एक एक कार्यकर्ता की जीत है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा बिहार की जनता ने एनडीए सरकार द्वारा जनता के लिए गए कार्यों का इनाम झोली भर भर के वोट के रूप में दिया। यहां पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, सुरेश अवस्थी, अनुराग शर्मा, डॉ. दिवाकर मिश्रा,संतोष शुक्ला, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी आिद रहे। 

ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के बीच मनाया जश्न 
क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में दोपहर 1 बजे जैसे ही रुझानों में एनडीए ने 200 सीटों के आंकड़े को छुआ, भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता क्षेत्रीय कार्यालय में एकत्र होकर उत्साह से झूम उठे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए जश्न का माहौल बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ जय श्री राम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर विजय की बधाई दी। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता तथा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव भी अपने कार्यकर्ताओं संग उत्सव में शामिल हुए। प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी,अनीता गुप्ता,पवन प्रताप सिंह,सुनील तिवारी,अनूप अवस्थी,आनंद राजपाल, उपेंद्र पासवान, रघुनंदन भदौरिया,पं बालचंद्र मिश्र आदि रहे।

पूर्व विधायक अजय कपूर ने बांटी मिठाई

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक अजय कपूर जी के गोविंद नगर कैम्प कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया गया। अजय कपूर ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से मिठाई खिलायी। साथ ही लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बिहार की जनता के विश्वास ने आज यह प्रचंड जीत दिलायी है। यह मोदी जी की गारंटी ही है, जिस पर बिहार की जनता को उनपर पूरा भरोसा है। जगदीश तिवारी, अम्बुज शुक्ला, महेश प्रसाद दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, पार्षद अनिल यादव, नीरज चड्ढा, सुधीर यादव, अमित जायसवाल, आदर्श दीक्षित, विपुल त्रिवेदी, प्रमोद जायसवाल, सुशील शुक्ला, वीरेंद्र दुबे, संगीत तिवारी, गोलू बाजपेयी, उमेश त्रिपाठी, प्रभात पाल, गोरेलाल, शैलेश आनंद पम्मी, अशोक सिंह झब्बू, वीरेंद्र वर्मा, संकल्प शुक्ला, दिनेश पांडे, प्रिंशु शुक्ला आदि रहे। 

व्यापारियों ने कोपरगंज मे लड्डू बांटे

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह के नेतृत्व में कोपरगंज होजरी व रेडीमेड मार्केट में एनडीए की बिहार में हुई जीत को लेकर जश्न मनाया और 11 किलो लड्डू बाटे। लड्डू बांटने वालों में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला वरिष्ठ अध्यक्ष राजेश आहूजा, उपाध्यक्ष कुंदन शर्मा व मनीष वंसदानी, उदयकांत शर्मा,मंदीप सिंह, राकेश मेलवानी, नंदलाल खत्री, मनीष पमनानी, नरेन्द्र यादव, संजय सिंह, बृजेन्द्र यादव, मो शमीम खान, विपिन यादव, विनय शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित समाचार