नगर निगम सीमा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन तेज, 10 मिनट में मिलेगी बस, ऐप से होगी ट्रैकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की पुरानी सीएनजी बसें हटने के बाद नगर निगम सीमा के भीतर 30 किलोमीटर दायरे में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। बसें 10–15 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से जल्द ही ई-सिटी बस यूपी मोबाइल एप लॉन्च किया जा रहा है। इसमें रियल-टाइम बस ट्रैकिंग, गंतव्य की जानकारी, एमएसटी पास सुविधा (आम नागरिक, वरिष्ठ नागरिक और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग दरें), आने वाली बसों की लाइव जानकारी। 

एप का परीक्षण कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही नगरवासियों से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर बस संचालन की री-शेड्यूलिंग भी की जा सकेगी।

संबंधित समाचार