Bareilly : तौकीर रजा की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में सुनवाई 17 को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, बरेली। शहर में 26 सितंबर को बवाल कराने के मुख्य आरोपी आईएमसी मुखिया तौकीर रजा खां की कोतवाली थाने में दर्ज तीन मुकदमों में जमानत अर्जी पर मुल्जिम के वकील की स्थगन अर्जी आ जाने के कारण शुक्रवार को सुनवाई फिर टल गयी। अदालत ने सुनवाई को 17 नवंबर की तिथि नियत की है। केस से संबंधित प्रपत्र कोर्ट में न आ पाने के कारण गुरुवार को सुनवाई टल गयी थी।

ज्ञात हो कि 26 सितंबर को शहर में जुमे की नमाज के बाद तौकीर के आह्वान पर एकत्रित भीड़ ने जमकर हंगामा काटा था। पुलिस पर भी जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कोतवाली, बारादरी, किला समेत कई थानों में 13 मामले दर्ज हुए थे, तौकीर को सभी मामलों में आरोपी बनाया था। जिला जज ने मौलाना समेत दंगे के सभी आरोपियों की जमानत अर्जियां अपर सत्र न्यायाधीश 5 की अदालत में ट्रांसफर कर दी थीं।

 

संबंधित समाचार