विदेशी बाजार में बढ़ रही Kanpur के लेदर का बाइबल कवर, भारत ने ईएफटीए देशों से किये TEPA पर हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। क्रिसमस को लेकर शहर में छोटे लेदर प्रोडक्ट की मांग नए विदेशी बाजार में बढ़ रही हैं। खासतौर पर नॉर्वे और लिचटेंस्टीन जैसे नए विदेशी बाजार में ‘लेदर बाइबल कवर’ जैसे उत्पादों की मांग तेज हो गई है। अमेरिका की ओर से टैरिफ लागू होने के बाद शहर के निर्यातकों ने क्रिसमस से ही नई बाजार में अपने उत्पादों को भेजना शुरू कर दिया है। 

भारत ने ईएफटीए देशों जैसे स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिचटेंस्टीन के साथ ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह 1 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। इस समझौते के बाद से शहर के निर्यातकों ने भी अपने उत्पादों के सैंपल इन देशों में भेजने शुरू कर दिए थे। इनमें सबसे अधिक मांग शहर में बनी ‘लेदर बाइबल कवर’ की आ रही है। निर्यातकों का मानना है कि क्रिसमस पर्व के चलते छोटे उत्पादों में सबसे अधिक ‘लेदर बाइबल कवर’ के ऑर्डर शहर के निर्यातकों को मिल रहे हैं। 

इस ‘लेदर बाइबल कवर’ की खासियत यह है कि इस पर रंगों के बारीक शेड्स भी डाले गए हैं। कई रंगों में उपलब्ध यह बाइबल कवर चीन के उत्पादों के मुकाबले गुणवत्ता में काफी बेहतर मानी जा रही है। शहर के निर्यातकों को इस बाइबल कवर के लगभग 5 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। 

निर्यातक मान रहे हैं कि नवंबर महीने के अंत तक ऑर्डर की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। पूरे मामले पर सना इंटरनेशनल एक्जिम के एमडी डॉ. जफर नफीस ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ के बाद शहर के लेदर निर्यातकों ने अपने उत्पादों को ऐसे देशों को भेजने शुरु कर दिए हैं जहां पर उन्हें टैक्स में छूट मिल रही है। खास बात यह है कि नए विदेशी बाजार से रिस्पांस भी अच्छा मिल रहा है। 

छूट का मिला लाभ

शहर के निर्यातकों को एक अक्टूबर से लागू ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (टीईपीए) का लाभ सीधेतौर पर मिल रहा है। निर्यातकों ने बताया कि  (टीईपीए) के बाद अब उनके उत्पाद दूसरे देशों के मुकाबले कम रेट पर उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में विदेशी बाजार में उनके उत्पाद दूसरे देशों के मुकाबले सस्ते होने के साथ ही गुणवत्ता में बेहतर है। इस वजह से भी इस बार क्रिसमस के नए ऑर्डर पिछली बार की तुलना में अधिक है। 

80 करोड़ का बाजार 

शहर में सिर्फ लेदर के उत्पादों का क्रिसमस बाजार लगभग 80 करोड़ रुपये के आस-पास का है। इनमें बाइबल का लेदर कवर क्रिसमस पर विदेश जाने वाले उत्पादों में सबसे प्रमुख है। इसके अलावा अन्य उत्पादों मंभ लेदर के गिफ्ट आइटम जैसे खिलौने, पेट्स टॉय, कीचेन सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं।

ये भी पढ़े :
All India All Breeds Championship: कानपुर में DogShow, तिब्बती ‘शिहत्ज़ु’ और ऑस्ट्रेलियन जर्मन शेफर्ड ने खींचा ध्यान 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज