All India All Breeds Championship: कानपुर में DogShow, तिब्बती ‘शिहत्ज़ु’ और ऑस्ट्रेलियन जर्मन शेफर्ड ने खींचा ध्यान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर में शनिवार को विदेशी और देशी अलग अलग नस्ल के कुत्तों का जमावड़ा रहा। तिब्बती ‘शिहत्ज़ु’ और ऑस्ट्रेलियन जर्मन शेफर्ड ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कानपुर नगर निगम और कानपुर कैनल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो प्रतियोगिता में 42 नस्ल के कुत्तों को 11 ग्रुप में बांटा गया।  देशह के विभिन्न हिस्सों से आए 228 सुंदर, बुद्धिमान और दुर्लभ नस्लों को देखकर दर्शक भी चकित रहे। 

Untitled design (6)

स्पेनियल, फॉक्स टेरियर, टॉय पूडल, कारवां जैसे कुत्तों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डॉग्स शो का आयोजन शनिवार 9 बजे से सायं 5 बजे तक मोतीझील में हुआ।  कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर प्रमिला पांडे ने किया। विजेता कुत्तों के मालिकों को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी भी दी गयी। कानपुर नगर निगम द्वारा सभी श्वानों के लिए निःशुल्क एंटीरेबीज़ टीकाकरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की गयी।

विजेता डॉग्स की सूची
रिंग : 1
प्रथम
सुखमीत वालिया, नोएडा
पोमेरेनियन नर
ओपस मैग्नम डे शेरिफ

द्वितीय
यश श्रीवास्तव, भोपाल
डॉबरमैन, मादा
स्कारलेक्स का याना ब्लैक नोवा

तृतीय
नित्या बांगुर, कोलकाता
साइबेरियन हस्की, नर
ऑल अबाउट ओरिनोको स्नूप डॉग

रिंग 2
प्रथम
यश श्रीवास्तव, भोपाल
डॉबरमैन मादा
स्कारलेक्स का याना ब्लैक नोवा

द्वितीय
राजेंद्र सिंह, मेरठ
जर्मन शेफर्ड नर
च. जोनाथन नोवा जैमिना

तृतीय
ओजस्विनी डे, कोलकाता
पग नर
अहिल'उ विथु

ये भी पढ़े : 
परिसर में गंदगी, शीशे टूटे... कार्यालय का औचक निरीक्षण कर भड़के DM, 6 अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटें 

संबंधित समाचार