सरदार पटेल अखंड भारत के थे पक्षधर... बोले ब्रजेश पाठक- कांग्रेस की सरकार ने भारत को धर्म के आधार पर बांट दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बिहार की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी और कमल पर जताया भरोसा, जो विपक्षियों को नहीं हो रहा हजम।  करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा में हुए शामिल।

पूराबाजार, अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अखंड भारत के पक्षधर थे। वह कभी भी देश के स्वरूप को बांटना नहीं चाहते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने भारत को धर्म के आधार पर बांट दिया। ये बातें शनिवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। वह पूराबाजार के निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज कर्मा चौराहे के मैदान में आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के लाख मना करने के बाद भी कांग्रेस की हुकूमत ने कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। बिहार चुनाव पर ऐतिहासिक जीत पर कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी और कमल पर भरोसा जताया। जाति धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया जो विपक्षियों को हजम नहीं हो रहा हैं विपक्षी सत्ता की भूख में करवट बदल रहे हैं, उन्हें नींद नहीं आ रही है। इससे पूर्व वह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बिल्लहरघाट हनुमान मंदिर से कर्मा चौराहा तक आयोजित करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा में शामिल हुए।

प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने हैदराबाद भोपाल और जूनागढ़ जैसी रियासतों का विलय कर देश को एकजुट किया लेकिन जम्मू कश्मीर में बल प्रयोग की अनुमति न मिलने से चुनौती बनी रही।

पदयात्रा व जनसभा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री विजय बहादुर सिंह, महापौर गिरीश त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय करुणाकर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ,महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

सरदार पटेल की प्रेरणा दे आगे बढ़ रहा देश : वेद प्रकाश

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्भुत नेतृत्व ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकता प्रदान की। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जीत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री द्वारा देशहित में किये गये काम की जीत है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी अहम हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत की।

संबंधित समाचार